गर्भावस्था में प्रतिदिन कितने प्रोटीन की आवश्यकता होती है?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 15:45

प्रेगनेंट महिला और गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए प्रोटीन अत्‍यंत आवश्‍यक पोषक तत्‍व है। इसकी कमी के कारण मां और बच्‍चे को कोई गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या हो सकती है।
प्रोटीन की जरूरत हर उम्र में होती है और अगर आप प्रेगनेंट हैं तो आपके लिए प्रोटीन के साथ-साथ और भी कई पोषक तत्‍वों की अधिक जरूरत होती है। गर्भावस्‍था में शिशु के सही विकास के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है इसलिए इस समय आप गलती से भी अपने शरीर में प्रोटीन की कमी न होने दें।प्रेगनेंट महिलाओं को अधिक पोषण की जरूरत होती है और इस दौरान उन्‍हें प्रोटीन समेत कई पोषक तत्‍व लेने होते हैं ताकि शिशु का सही विकास हो सके।गर्भावस्‍था के नौ महीनों के दौरान भ्रूण के विकास के लिए रोजाना 75 ग्राम से 100 ग्राम तक प्रोटीन लेना होता है। प्रेग्‍नेंसी में गर्भाशय के ऊतकों के विकास के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा भी गर्भावस्‍था में प्रोटीन युक्‍त आहार लेने से कई फायदे होते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info